हार्ड डिस्क क्या है – What is Hard Disk in Hindi

Hard Disk / Hard Disk Drive / Hard Drive / HDD/ हार्ड डिस्क

Hard Disk एवं  Hard Disk Drive  क्या है?

कंप्यूटर की मुख्य सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइसहार्ड डिस्क ही है।

कंप्यूटर के सभी programs, software, Operating System, एवं समस्त डेटा इसी में स्टोर अथवा इंस्टॉल होते हैं, जिसका उपयोग हम अपनी आवश्यकता के आधार पर कर सकते हैं।

चूँकि हार्ड डिस्क में कठोर (hard) डिस्क का प्रयोग होता है इसलिए इसे Hard Disk कहते हैं।

ये disk, रीड/राइट हेड के साथ एक बॉक्स के अंदर बन्द रहती है जिसकी वजह से धूल, मिट्टी, हवा, खरोच आदि से सुरक्षित रहती है। साथ ही कंप्यूटर के अंदर एक निश्चित स्थान पर स्क्रू द्वारा फिक्स कर दी जाती है ताकि धक्कों एवं हिलने डुलने से भी बची रहे।

 

Hard disk को डिस्क पैक अथवा मल्टी डिस्क मेमोरी डिवाइस भी कहते हैं। इसमें कई कठोर चुंबकीय डिस्क एक के ऊपर एक समानांतर स्थिति में लगी होती है जिसे Disk Pack अथवा हार्ड डिस्क कहते हैं।

चूँकि हार्ड डिस्क एवं इसे चलाने के लिए ड्राइव, read/write head के साथ, एक साथ ही एक वायुरोधी बॉक्स में सील/बंद होती है इसलिए इसे हार्ड डिस्क ड्राइव भी कहते हैं अर्थात Hard disk को प्रयोग करने के लिए अलग से ड्राइव की आवश्यकता नहीं होती बल्कि वह हार्ड डिस्क के साथ ही स्थित होती है।

हार्ड डिस्क की सतह पर एक स्पेशल लुब्रिकेंट आवरण की कोटिंग की होती है जिससे disk व read/write head के मध्य घर्षण नहीं होता है और डिस्क एवं हेड लंबे समय तक कार्य करते रहते हैं।

चूँकि यह एक मैग्नेटिक डिस्क ही है, तो समस्त डेटा इसके disks के चुंबकीय सतहों पर संग्रहीत होते हैं। यह उच्च संग्रहण क्षमता, तीव्र गति एवं विश्वसनीयता प्रदान करती है।

Disk को Plate अथवा Platter (प्लैटर) भी कहा जाता है।

हार्ड डिस्क में, दो या दो से अधिक प्लैटर (disk) होते हैं जो कि गोल, चपटे एवं धातु के बने होते हैं जिनकी ऊपर एवं नीचे दोनों सतहों पर चुंबकीय पदार्थ की पतली परत का लेप होता है, डेटा इन्हीं तेजी से घूमते हुए प्लैटर अर्थात डिस्क की दोनों सतहों पर स्टोर होते हैं।


Characteristics of Hard disk – हार्ड डिस्क की विशेषताऍं-

  • उच्च संग्रहण क्षमता – टेरबाइट में (TB = Terabyte) 1 से लेकर 24 TB तक या इससे भी ज्यादा।
  • सामान्यत: दो साइजों में उपलब्ध है –

3.5 इन्च – डेस्कटॉप के लिए
2.5 इन्च – लैपटॉप के लिए

  • विश्वसनीय स्टोरेज डिवाइस
  • Data Access एवं store तीव्र गति से होता है।
  • Direct (random) access storage device है।
  • एक्टरनल एवं इन्टरनल, दोनों रूपों में उपलब्ध है।

प्रसिद्ध Hard Disk निर्माता कम्पनी – सीगेट, क्वान्टम, WD, HP आदि।


Types of Hard Disk – हार्ड डिस्क के प्रकार

1. Internal Hard disk (आन्तरिक हार्ड डिस्क)

कंप्यूटर के अंदर एक निश्चित स्थान पर, स्क्रू द्वारा फिक्स होती है ताकि हिल-डुल ना सके, एवं धूल एवं मिट्टी, हवा आदि से भी सुरक्षित रहती है।

कंप्यूटर के लिए मुख्य द्वितीयक मेमोरी है इसी में सभी software एवं data संग्रहित होते हैं।

2. External Hard disk (बाह्य हार्ड डिस्क)

यह एक पोर्टेबल एवं रिमूवबल हार्ड ड्राइव होती है, जो प्लास्टिक के खोल में सुरक्षित रहती है। इसे USB एवं अन्य इन्टरफेस के द्वारा computer से connect किया जा सकता है।

इसका उपयोग computer से data का back-up लेने एवं अन्य data को संग्रहित करने के लिए किया जाता है। यह plug and play की सुविधा प्रदान करती है।


HDD (Hard Disk Drive) को सामान्यत: computer में प्रयोग के लिए निर्मित किया गया था, पर आज के समय में इसका प्रयोग digital photo camera, digital video camera, CCTV camera के द्वारा रिकार्डिंग को संग्रहित करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही digital audio player, Personal Digital Assistance (PDA) आदि में भी किया जाता है।

इसकी प्रत्येक डिस्क, कई tracks में विभाजित होती है, ये ट्रैक्स, कई sectors में विभाजित होते है। वास्तव में इन्हीं sectors एव tracks में data, बायनरी रूप में संग्रहित होता है।


 हार्ड-डिस्क की गति का मापन

हार्ड-डिस्क की गति को RPM (Revolutions Per Minute) से मापा जाता है।

यह गति, HDD के भीतर लगे disks/ platters के घूमने की गति होती है। जिसे हार्ड डिस्क ड्राइव में लगा स्पिंडल, मोटर की मदद से तीव्र गति से घूमाता है। RPM जितना ज्यादा होगा, HDD की read एवं write speed उतनी ही तेज होगी।

सामान्यत: हार्ड डिस्क का RPM 3600 से 7200 तक या इससे भी ज्यादा हो सकता है।

HDD में data को access (read) करने के लिए एवं इसमें data को संग्रहित (write) करने के लिए read/write head लगा होता है।


Leave a Comment

Download eBook - कम्प्यूटर फण्डामेन्टल एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

error: Content is protected !!