Zip Disk एवं Zip drive
जिप डिस्क भी एक मैग्नेटिक स्टोरेज माध्यम है जिसे आई ओमेगा कारपोरेशन (Iomega corporation) के द्वारा 1995 में विकसित किया गया था। यह फ्लॉपी डिस्क की तुलना में उच्च संग्रहण क्षमता वाली रिमूवबल मैग्नेटिक डिस्क है पर पारम्परिक floppy disk से बड़ी एवं मोटी होती है एवं फ्लॉपी डिस्क की तुलना में ज्यादा विश्वसनीय स्टोरेज डिवाइस है।
Zip disk को “super-floppy” भी कहते हैं क्योंकि इसकी संग्रहण क्षमता floppy disk की तुलना में ज्यादा थी।
यह 100 MB, 250 MB एवं 750 MB संग्रहण क्षमता के साथ उपलब्ध थी।
जिप डिस्क को उपयोग करने के लिए जिप डिस्क ड्राइव की आवश्यकता होती है अर्थात Zip drive की मदद से Zip disk में read एवं write ऑपरेशन परफॉर्म किया जा सकते हैं।
Zip drive, स्थायी एवं पोर्टेबल दोनों रूपों में उपलब्ध थी स्थाई जिप ड्राइव, कंप्यूटर के एक हार्डवेयर कंपोनेंट के रूप में कंप्यूटर में स्थाई रूप से फिट होती है, एवं पोर्टेबल जिप ड्राइव को USB एवं अन्य इंटरफेस के माध्यम से कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है एवं काम होने के बाद निकाल लिया जाता है।
इसका उपयोग कंप्यूटर से डेटा का बैकअप लेने, एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में डेटा को ट्रांसफर करने एवं अन्य डेटा स्टोर करने में किया जाता है। यह पुराने समय में प्रचलित थी, परंतु वर्तमान समय में HDD, फ्लैश मेमोरी (SSD, Pen drive) आदि, स्टोरेज की नई तकनीकों के आ जाने से प्रचलन में नही है।