5.25 इन्च व्यास वाली फ्लॉपी डिस्क अथवा मिनी फ्लापी का फिजिकल स्ट्रक्चर
Physical structure of floppy disk of dimension of 5.25 inch
यह फ्लॉपी डिस्क माइलार (mylar) पदार्थ द्वारा बनी एक वृत्ताकार चकती होती है। (माइलार, प्लास्टिक का ही एक प्रकार होता है) एवं इसकी दोनों सतहों पर चुंबकीय पदार्थ की पतली परत का लेप होता है। यह एक लचीले प्लास्टिक के आवरण (jacket) द्वारा ढकी होती है, जो इसे धूल, मिट्टी, खरोंच आदि से बचाता है। हार्ड डिस्क के जैसे ही, इनकी भी दोनों सतहों पर ट्रैक्स एवं सेक्टर्स होते हैं जिनमें डेटा को संग्रहित किया जाता है। क्योंकि फ्लॉपी डिस्क में एक ही डिस्क से मिलकर बनी होती है जिससे इसमें सिलेंडर की अवधारण नहीं होती है।
यह फ्लॉपी डिस्क निम्नलिखित संरचनाओं से मिलकर बनी होती है –

1. बाहरी सुरक्षात्मक आवरण (Jacket)
यह फ्लॉपी डिस्क 5.25×5.25 inch के चौकोर एवं लचीले प्लास्टिक के सुरक्षात्मक आवरण से ढँकी होती है ताकि भीतर की फ्लॉपी डिस्क धूल, मिट्टी, खरोंच, फिंगर प्रिन्ट आदि से सुरक्षित रह सके।
2. मैग्नेटिक स्टोरेज मीडियम अथवा मैग्नेटिक डिस्क (Magnetic Storage Medium Or Magnetic disk)
प्लास्टिक के खोल (जैकेट) के भीतर चपटी, वृत्ताकार एक डिस्क होती है जिसकी दोनों सतहों पर मैग्नेटिक मटेरियल (चुंबकीय पदार्थ) का लेप होता है। यह डिस्क tracks एवं sectors में बँटी होती है जिसमें डिजिटल डेटा को magnetic pattern के रूप में संग्रहित किया जाता है।
3. लेबल एरिया (Label Area)
फ्लॉपी डिस्क में, जिस भी विषय से संबंधित सूचनाएं संग्रहित की जाती हैं उसके बारे में, लेबल एरिया में लिख दिया जाता है ताकि फ्लॉपी डिस्क को देखते ही उसके विषय की पहचान हो सके। यह एक चौकोर कागज का टुकड़ा होता है जो फ्लॉपी डिस्क के बाहरी सुरक्षित आवरण (jacket) में चिपका हुआ होता है।
4. राइट प्रोटेक्ट नोच (Wrote Protect Notch)
फ्लॉपी डिस्क के दाहिने भाग में ¼ इंच का एक छोटा सा भाग कटा हुआ रहता है जिसे राइट प्रोटेक्ट नोच कहते हैं, इसका उपयोग डिस्क पर डेटा को स्टोर करने अथवा राइट करने से बचाने के लिए किया जाता है।
यदि राइट प्रोटेक्ट नोच के ऊपर राइट प्रोटेक्ट लेबल लगाकर उसे बंद कर देते हैं तो फ्लॉपी डिस्क में, ना तो डेटा को राइट किया जा सकता है और ना ही डेटा को डिलीट कर सकते हैं, अर्थात किसी भी प्रकार का परिवर्तन सम्भव नही है। केवल data/ information को पढ़ सकते हैं। Write Protect Label एक अपादर्शी tape या sticker होता है।
5. स्पिंडल एक्सेस होल (Spindle Access Hole) –
फ्लॉपी के बीच में एक छोटा होल (छिद्र) होता है जिसे स्पिंडल एक्सेस होल कहते हैं जब फ्लॉपी डिस्क को, फ्लॉपी डिस्क ड्राइव में लगाते हैं तो floppy disk drive का spindle, डिस्क को इसी छिद्र द्वारा घूमाता है।
6. इण्डेक्स होल (Index Hole)
स्पिंडल एक्सेस होल के निकट एक छोटा से गोल छिद्र होता है जिसे Index Hole कहते हैं।
इण्डेक्स होल की मदद से floppy disk drive को यह पता चलता है कि प्रत्येक track का beginning point कहॉं से शुरू हो रहा है। अर्थात यह प्रत्येक ट्रैक के starting point को indicate करता है। जिससे disk drive को data को लोकेट करने एवं read करने में मदद मिलती है।
7. हेड एपरचर (Head Aperture)
फ्लॉपी डिस्क में नीचे की ओर फ्लॉपी डिस्क का आवरण (jacket) एक अंडाकार आकृति में खुला रहता है जिसे हेड एपर्चर कहते हैं फ्लॉपी डिस्क ड्राइव का रीड राइट हेड इसी स्थान से फ्लॉपी डिस्क पर data को read एवं write करता है।
3.5 इन्च व्यास वाली फ्लॉपी डिस्क अथवा माइक्रो फ्लापी का फिजिकल स्ट्रक्चर
Physical structure of floppy disk of dimension of 3.5 inch
यह फ्लॉपी डिस्क 3.5 इंच की होती है एवं कठोर प्लास्टिक की वर्गाकार आवरण (jacket) से ढकी होती है ताकि धूल, मिट्टी, खरोंच आदि से सुरक्षित रह सके।
इसकी डेटा स्टोरेज क्षमता 5.25 इंच व्यास वाली फ्लॉपी डिस्क से ज्यादा होती है एवं साइज कम होती है।
यह फ्लॉपी डिस्क निम्नलिखित संरचनाओं से मिलकर बनी होती है –

1. बाहरी सुरक्षात्मक आवरण (Jacket)
यह फ्लॉपी डिस्क 3.5×3.5 inch के चौकोर एवं कठोर प्लास्टिक के सुरक्षात्मक आवरण से ढकी होती है ताकि भीतर की फ्लॉपी डिस्क धूल, मिट्टी, खरोंच, फिंगर प्रिन्ट, एवं मुड़ने से सुरक्षित रह सके।
2. मैग्नेटिक स्टोरेज मीडियम अथवा मैग्नेटिक डिस्क (Magnetic Storage Medium Or Magnetic disk)
प्लास्टिक के खोल (जैकेट) के भीतर चपटी, वृत्ताकार एक डिस्क होती है जिसकी दोनों सतहों पर मैग्नेटिक मटेरियल (चुंबकीय पदार्थ) का लेप होता है। यह डिस्क tracks एवं sectors में बँटी होती है जिसमें डिजिटल डेटा को magnetic pattern के रूप में संग्रहित किया जाता है।
3. लेबल एरिया (Label Area)
फ्लॉपी डिस्क में, जिस भी विषय से संबंधित सूचनाएं संग्रहित की जाती हैं उसके बारे में, लेबल एरिया में लिख दिया जाता है ताकि फ्लॉपी डिस्क को देखते ही उसके विषय की पहचान हो सके। यह एक चौकोर कागज का टुकड़ा होता है जो फ्लॉपी डिस्क के बाहरी सुरक्षित आवरण (jacket) में चिपका हुआ होता है।
4. हब (Metallic Drive Hub)
फ्लॉपी डिस्क के बीच में एक छोटा सा हब होता है, इस हब का प्रयोग फ्लॉपी डिस्क को फ्लॉपी डिस्क ड्राइव के अंदर लगे spindle (स्पिंडल) पर स्थापित करने के लिए किया जाता है ताकि read/write की प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्पिंडल डिस्क को तेजी से घुमा सके।
5. हेड एक्सेस कवर (Spring loaded Head Access Cover अथवा Slider)
फ्लॉपी डिस्क में नीचे की ओर हेड एक्सेस कवर लगा होता है जो धातु का बना होता है जिसमें स्प्रिंग लगी होती है जिससे इस cover को उंगलियों अथवा अंगूठे की मदद से सरकाया जा सकता है।
इस कवर के नीचे फ्लॉपी डिस्क का आवरण अंडाकार आकृति में कटा रहता है अर्थात् फ्लॉपी डिस्क का मैग्नेटिक भाग, इस अंडाकार आकृति में खुला रहता है जिसको यह कवर ढँक कर रखता है ताकि फ्लॉपी डिस्क का खुला मैग्नेटिक भाग धूल, मिट्ट,खरोच, फिंगरप्रिंट आदि से बचा रहे।
जब इस फ्लॉपी डिस्क को floppy disk drive में डाला जाता है तो यह कवर फ्लॉपी डिस्क की बनावट के अनुसार दॉंयी अथवा बॉंयी ओर सरक जाता है, और डिस्क ड्राइव का read/write head फ्लॉपी डिस्क के खुले मैग्नेटिक भाग में read एवं write की प्रक्रिया पूरी कर देता है। काम होने के बाद disk drive से floppy disk को जैसे ही निकालते हैं यह cover स्प्रिंग लगे होने के कारण अपने आप वापस बंद हो जाता है।
6. राइट प्रोटेक्शन खिड़की एवं स्लाइडर (Write protection window and slider) –
इस फ्लॉपी डिस्क पर दाहिनी ओर 1.4 इंच की चौकोर (वर्गाकार) एक छोटी सी विंडो (चौकोर छेंद) होती है जिसे राइट प्रोटक्शन विंडो कहते हैं एवं इस विंडो के साथ एक स्लाइडर भी लगा होता है। जब स्लाइडर को ऊपर खिसका देते हैं तो खिड़की (hole) बंद हो जाती है उस स्थिति में disk पर डेटा को, राइट एवं रीड किया जा सकता है पर जब स्लाइडर को नीचे खिसका देते हैं तब विंडो खुल जाती है, जिससे, आर पार देखा जा सकता है एवं इस स्थिति में डिस्क पर write नहीं किया जा सकता, केवल डेटा को read कर सकते हैं।
मतलब यह 5.25 व्यास वाली, फ्लॉपी डिस्क से विपरीत है। 5.25 inch वाली फ्लॉपी डिस्क में write operation रोकने के लिए write protection notch में टेप या स्टीकर चिपका देते थे, जबकि 3.5 inch वाली फ्लॉपी डिस्क में राइट ऑपरेशन रोकने के लिए राइट प्रोटक्शन विंडो को खोल देते हैं।
I hope, आपको यह आर्टिकल – फ्लॉपी डिस्क की भौतिक संरचना – Physical structure of Floppy disk जरूर पसंद आया होगा।
अगर आपको ये आर्टिकल पसन्द आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp, Facebook आदि पर शेयर जरूर करिएगा। Thank you!